फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There will be fireworks at intersections in the city on Ramotsav, Sundarkand in temples

Rampur News: रामोत्सव पर शहर में चौराहों पर होगी आतिशबाजी, मंदिरों में सुंदरकांड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
There will be fireworks at intersections in the city on Ramotsav, Sundarkand in temples
रामपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को शहर में भी रामोत्सव मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी होगी। साथ ही सभी मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ होगा। इसको लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर सेवक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ चर्चा की।उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। लंबे अर्से बाद भगवान श्रीराम टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में जा रहे हैं। वह सपरिवार मंदिर में विराजमान होंगे। ऐसे में रामपुर में भी शानदार आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जश्न के साथ ही हम सभी को यह भी याद रखना चाहिए कि यह दिन कितने लोगों के संघर्ष के बाद आया है। ऐसे में इस दिन का महत्व और खुशी अलग है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वो अपने घरों को सजाएं। साथ ही दीवाली की तर्ज पर इस दिन रामोत्सव मनाएं। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों जैसे आवास विकास, ज्वालानगर, मिस्टन गंज और नए गंज चौराहे पर रंगबिरंगी आतिशबाजी होगी। इसके अलावा दिन में शहर के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। उन्होंने सभी से पर्व को उत्साह व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed