फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There was a splash of colors throughout the day on Holi, people danced vigorously.

Rampur News: होली पर दिन भर रंगों की छाई बौछार, जमकर थिरके लोग

Wed, 27 Mar 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a splash of colors throughout the day on Holi, people danced vigorously.
रामपुर। रंगों का त्योहार होली जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों ने होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे पर बज रहे होली गीतों के साथ खूब ठुमके लगाए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

रविवार की रात में होलिका दहन के साथ ही ज्यादातर इलाकों में रंगों की बौछार शुरू हो गई थी। वहीं सोमवार की सुबह युवाओं की टोली हुड़दंग मचाती हुई घरों से निकलने लगी। एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर होली खेली। जिला मुख्यालय रामपुर के साथ ही मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, टांडा, सैफनी, पटवाई और मसवासी समेत अन्य शहरों में छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी घरों की छतों से हुड़दंगों की टोली पर रंग बरसाए। जगह-जगह लोग डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थमा। लोग अपने घरों को पहुंचे जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतकों के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े। अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों व शुभचिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ भी उठाया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। रामपुर में होली के मौके पर सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



किला मैदान में सोमवार शाम होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाईचारे की झलक दिखाई दी। समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व मंत्री नवेद मियां सहित तमाम दलों और संगठनों के लोग समारोह में शामिल हुए।
किले के मैदान में एक लंबे समय से होली मिलन समारोह आयोजित होता रहा है। सोमवार को भी यह समारोह आयोजित किया गया। इसमें तमाम संगठनों ने स्टाॅल लगाए। समारोह में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। पैक्सपैड के पूर्व चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, वीर खालसा सेवा समिति के अवतार सिंह व निर्मल सिंह, इमरान अजीज, भारत भूषण गुप्ता और अशोक विश्नोई सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

इस दौरान स्टाॅलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने खेल खिलौने की दुकानों पर खरीदारी की। सोमवार को नूरमहल में होली का जश्न रहा। नूरमहल आने वालों को अबीर-गुलाल लगाया गया और मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी गई। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि शाही खानदान हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। होली के साथ-साथ नूरमहल में सभी त्योहार मनाए जाते हैं। इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed