Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There is no cardiologist in the district hospital for 15 years, patients are running between Lucknow and Delhi

Rampur News: 15 साल से जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं, लखनऊ-दिल्ली की दौड़ लगा रहे मरीज

Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
There is no cardiologist in the district hospital for 15 years, patients are running between Lucknow and Delhi
रामपुर। जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट 15 साल से तैनात नहीं है। ऐसे में सर्दी के मौसम में खासकर हृदय रोगियों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीपी-शुगर की समस्या वाले रोगियों की भी संख्या अधिक है। हृदय रोगियों को डॉक्टर रेफर ही कर दे रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर 4-5 मरीज रेफर किए जा चुके हैं। कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से रेफर होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ रही है और अस्पताल के ईसीजी रूम में उपकरण धूल फांक रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दशरथ सिंह के मुताबिक, सर्दियों में हृदय रोगियों की तादाद बढ़ गई है। अस्पताल आने वाले हृदय रोगियों में बुजुर्गों की संख्या अधिक रहती है। अधिकांश को दिल और सांस की समस्या होती है। जिनको उचित परामर्श दिया जाता है और समस्या से संबंधित दवा लिखी जाती हैं। कई रोगी ऐसे होते हैं जिनके हृदय में स्टंट पड़ चुके होते हैं और या फिर सर्जरी हो चुकी है, उनमें ज्यादा रिस्क नहीं लिया जा रहा है और उनको लखनऊ-दिल्ली रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

15 साल से अधिक समय गुजर चुका है, लेकिन अब तक जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। जिस वजह से यहां पर हृदय रोग का इलाज संभव नहीं है। इसमें अगर एक माह का आंकड़ा देखें तो इमरजेंसी में 200 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि इसमें हृदय रोगी करीब 20 के आसपास रहे हैं। बता दें कि सर्दी में चल रही शीतलहर बुजुर्गों के लिए काफी घातक साबित हो रही है। बुजुर्गों को बीपी और शुगर की समस्या भी आ रही है, जिससे तीमारदार अपने मरीजों को अस्पताल में चेकअप के लिए ला रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन---
जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है, जिस वजह से गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है ताकि वहां पर उनका अच्छा इलाज किया जा सके। इसके अलावा सामान्य तौर पर दिल में दर्द उठने या फिर बीपी-शुगर की समस्या होने पर चिकित्सक उचित परामर्श दे रहे हैं। -डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed