फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft worth lakhs in five locked houses; allegation of concealing the matter all day.

Rampur News: बंद पांच घरों में लाखों की चोरी, पूरे दिन मामले को छुपाने का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in five locked houses; allegation of concealing the matter all day.
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा जदीद में 18 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने बंद पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। आरोप है कि पुलिस ने चोरी की घटना को पूरे दिन 19 अगस्त को छुपाए रखा और रात में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से गांव में दहशत के साथ-साथ पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम चंदपुरा जदीद निवासी गया प्रसाद ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 अगस्त की रात वह अपने घर में ताला लगाकर बेटे प्रवेश के घर सोने चला गया था। सुबह लौटकर देखा तो घर का ताला टूटा था और अंदर रखे 20 हजार रुपये नकद व माल-जेवर गायब थे। घटना के बाद मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी दोपहर के दौरान गांव पहुंची।
विज्ञापन

गया प्रसाद का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी रात गांव के प्रेमपाल, खूबीराम, आरिफ, शाकिर के घरों में भी ताले तोड़कर चोरी की गई। ये दोनों परिवार रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। एक परिवार नूंह हरियाणा में सब्जी बेचता है तो दूसरा गुड़गांव में बाइक सर्विस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि चोरी की जानकारी 18 अगस्त की सुबह ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को टाल-मटोल कर पूरे दिन लटकाए रखा। बाद में 19 अगस्त की रात जाकर एफआईआर दर्ज की गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संदिग्ध लोग बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर रात में गश्त न करने का भी आरोप लगाया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed