फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft report registered in the incident of robbery from accountant

Rampur News: मुनीम से हुई लूट की घटना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Theft report registered in the incident of robbery from accountant
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने सब्जी व फल की आढ़त के मुनीम प्रकाश सिंह बिष्ट से तीन बदमाशों द्वारा करीब 90 हजार रुपये लूटने के मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पुलिस ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को चेक किया। पुलिस का कहना है कि लघुशंका के लिए मुनीम सड़क किनारे रोककर रुके थे, तभी चोर बैग से रुपये निकाल ले गए। लूट नहीं हुई है। कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव खेमरी निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब्जी और फल की आढ़त पर मुनीम का कार्य करते हैं। 28 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह नगर में सब्जी व फल विक्रेताओं से वसूली कर बाइक से अपने घर खेमरी जा रहे थे। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के गांव शिवनगर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। तमंचों के बल पर बदमाशों ने उनसे मारपीट करते हुए करीब 90000 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। सूचना पर सीओ रवि खोखर और कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, ईसानगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की थी, मगर कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं आया था। पुलिस ने देर रात लूट के बजाय तीन बदमाशों द्वारा बाइक के बैग में रखे करीब 90000 रुपये चुराकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को सीओ और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने ग्राम शिवनगर से नगर के अहरो तिराहे और अहरो तिराहे से नगर के मुख्य चौराहे व अहरो तिराहे से रुद्रपुर की ओर, अहरो तिराहे से टांडा हुरमत नगर की ओर सड़क के दुकानों व मकानों आदि पर लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज चेक की। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed