फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft injewalers shop

सर्राफ की दुकान से पांच लाख के जेवर चोरी

Thu, 20 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार/ रामपुर  Updated Thu, 20 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
theft injewalers shop
स्वार के इंदिरा मार्केट में सर्राफ की दुकान में लगाया गया कूमल।

विज्ञापन

सर्राफ की दुकान में कूमल लगाकर चोर पांच लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया और फिंगर प्रिंट की टीम को मौके पर बुलाकर चोरों के फिंगर प्रिंट लिए गये। चोरी के घटना से सर्राफ कारोबारियोें में रोष है। पुलिस ने सर्राफ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

नगर के कोतवाली मार्ग स्थित इंदिरा मार्किट में नगर के पंजाबी कालोनी निवासी विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष छिद्दन लाल राठौर के बेटे विरेंद्र कुमार राठौर की तिरुपति ज्वैलर्स की दुकान है। मंगलवार की रात्रि वह दुकान बंद कर रामपुर चला गया था और दुकान की चाबी अपने भाई राजेंद्र कुमार राठौर को दे गया था। बुधवार की प्रात: दुकान पर काम करने वाले युवक हरदासपुर कोठरा निवासी राहुल जब राजेंद्र कुमार से चाबी लेकर दुकान की साफ सफाई करने पहुंचा जैसे ही उसने दुकान का शटर उठाया तो सामने कूमल लगा देख उसके होश उड़ गये। और मामले की जानकारी राजेंद्र कुमार सहित दुकान स्वामी को दी। देखते ही देखते सर्राफ करोबारियों की भीड़ लग गई। और सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर कोतवाली पुलिस सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी राधे श्याम मौके पर पहुंच गये। और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


और फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने चोरों के फिंगर प्रिंट उठाये। सर्राफ के यहां हुई चोरी की घटना से सर्राफ कारोबारियों में रोष फैल गया। और वह एकत्र होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिले। और घटना का शीघ्र खुलासा किये जाने की मांग की। वहीं पुलिस ने दुकान स्वामी विरेंद्र राठौर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमीम शमसी, महामंत्री जगदीश सरन गुप्ता, भाजपा नेता लक्ष्मी कांत सैनी, नगर अध्यक्ष महेंद्र सैनी सहित सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed