फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in workshop

कारखाने के ताले तोड़कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
theft in workshop
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक कारखाने के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया। चोर हजारों की नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर स्वामी के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मजार टाट शाह मियां निवासी चांद बाबू का पहाड़ी गेट के पास बाइक मडगार्ड बनाने का कारखाना है। शनिवार की रात को चांद बाबू कारखाना बंद कर घर गए थे। इस दौरान आधी रात को चोर कारखाना का ताला तोड़कर उसमें घुस गए। आरोप है कि चोर अंदर रखी करीब 25000 की नकदी, एलईडी, मोबाइल फोन और कागजात चोरी कर ले गए। सुबह कारखाना मे लगा ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मुआयना कर वापस आ गई। चांदबाबू ने बताया की कारखाना मे चोरी हुई थी। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed