फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in siadnagar

बेटी की शादी में शामिल होने गए परिजन, चोरों ने घर को बनाया निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
theft in siadnagar
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में बेटी की शादी में शामिल होने ग्राम के बाहर लगे पंडाल में गए परिवार के पीछे घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और घर में रखी नगदी और जेवर लेकर चंपत हो गए। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में ग्राम निवासी भीमसैन की बेटी पूजा की बरात शनिवार की रात को मुरादाबाद से आई थी। बेटी की शादी पर सीमित संख्या में ग्राम के बाहर बरात के बैठने और खाने को व्यवस्था की गई थी। वहीं बरात आने से पहले लड़की के ननिहाल से आए लोगों ने भात की शक्ल में एक लाख रुपये,कुछ सोने और चांदी जेवर लड़की की मां को न्योते मे दिए थे। वहीं शादी में आए अन्य लोगों ने भी शगुन के रूप में लिफाफे दिए थे जिसको लड़की मां ने कमरे में रखी अलमारी में रख कर उसको बंद कर दिया और कमरे में बाहर से ताला लगा कर लड़की की जयमाला के लिए गांव के बाहर पंडाल में चली गई। इसी बीच शादी में लड़की के परिवार वालों ने सुना कि ग्राम में चोर घूम रहे है। इस पर लड़की की मां ने अपनी बेटी कंचन को जल्दी से घर भेजा। बेटी ने जब घर आकर देखा कमरे का ताला नहीं था और अलमारी मे रखा सभी सामान गायब था। परिजनों ने बताया कि अलमारी में भात में आए पैसे जेवर के अतिरिक्त उसकी बड़ी बेटी कंचन की गोद भराई का थोड़ा जेवर, जबकि लड़की की मां सरोज का कुंडल समेत अन्य चांदी के जेवर रखा था सभी कुछ चोर ले गए। चोरी की सूचना पर शादी में हंगामा खड़ा हो गया। पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद किसी तरह परिवार वालों को समझा बुझा कर सुबह पांच बजे लड़की की विदाई कराई गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जानकारी कर ली। पीड़ित पक्ष की पर से मामले में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed