Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The youth raped the teenager and made an obscene video

Rampur News: युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The youth raped the teenager and made an obscene video
मुरादाबाद। एक किशोरी से अमरोहा निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चार माह तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। एक साल पहले अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर बादर निवासी सोनू उनके पड़ोस में किराये पर रहने आया था। महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह और उसके पति काम पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह काम से घर आई तो सोनू उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में था।
विज्ञापन

महिला को देखकर आरोपी भाग गया। पूछताछ में बेटी ने बताया चार माह पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी जब महिला के घर से भाग रहा था, तब उसका मोबाइल गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 25 सितंबर को आरोपी उसके देवर के मोबाइल पर कॉल करके वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed