फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The young man who came to deliver tea leaves was surrounded and beaten up, thinking he was a thief

Rampur News: चायपत्ती की डिलीवरी देने आए युवक को चोर मानकर घेरा, पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to deliver tea leaves was surrounded and beaten up, thinking he was a thief
मिलक। मुरादाबाद से चाय की पत्ती उतारने आए युवक को भीड़ ने चोर मानकर बेहरमी से पीट दिया। हंगामा होता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मामला मंगलवार की शाम 7:40 बजे नगर के नेशनल हाईवे का है। जहां एक युवक को लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में देखा तो उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उग्र हुई भीड़ ने अचानक उसको मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते कुछ ही देर में लोगो की भीड़ लग गई और युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट करना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ युवक को घसीटते और पीटते हुए थाने की ओर चल दिए। शोर शराबा और सैकड़ों की संख्या में भीड़ देख मौके पर पहुंच कर पुलिस ने युवक को बचाया और थाने लेकर आई। कोतवाली पहुंचे युवक ने बताया कि उसका नाम आसिफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोबिन नगर का रहने वाला है। वह टेंपो चलाने का काम करता है। आए दिन वह सामान की डिलीवरी देने नगर की दुकानों पर आता रहता है। वह अपने पिता हारून के साथ नगर में एक व्यापारी के यहां चाय की पत्ती की डिलीवरी देने आया था। कमर में मोच आने के कारण वह तहसील परिसर में खाली पड़े एक तख्त पर आराम करने लेट गया। इसी दौरान कुछ लोग आए और वह बिना उनसे कुछ पूछे बगैर उन्हें पीटने लगे और कहने लगे कि अपने और साथियों का नाम बताओ। तब उसने बताया कि वह चाय की पत्ती उतारने अपने पिता के साथ मिलक आया है।

कमर में मोच आने के कारण वह दवाई लेने बाजार जा रहा है। नाम पता बताने के बाद भी भीड़ उसे बेहरमी से मारने लगी। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो में चाय की पत्ती की डिलीवरी देने आए टेंपो चालक को भीड़ ने पीटा है, जिससे वह घायल हो गया।
चालक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed