{"_id":"699cbc7a0c9249f3ff0924cd","slug":"the-wedding-procession-was-taken-out-with-great-pomp-and-show-11-couples-got-married-rampur-news-c-282-1-rmp1001-164931-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली बरात, एक दूजे के हुए 11 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गाजे-बाजे के साथ निकाली बरात, एक दूजे के हुए 11 जोड़े
Tue, 24 Feb 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। लायंस क्लब रामपुर रॉयल ने 11 कन्याओं का विवाह कराया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ शहर में बरात निकाली गई और और नव जोड़ों ने मंडप में सात फेरे लेकर एक दूजे के साथ साथ रहने की कसमें खाईं। क्लब की तरफ से वर-वधु को उपहार स्वरूप वस्तुएं भेंट की गई।
कोसी स्थित उत्सव पैलेस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 11 कन्याओं का विवाह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत रंगोली मंडप से 11 दूल्हों की बरात के साथ हुई।
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर बरात को रवाना किया गया। आगे-आगे ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते बराती और बग्गी पर दूल्हे बैठे थे। इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की धूम मची रही। बरात स्टेट बैंक से होते हुए राजद्वारा, मिस्टनगंज, चौकी हजियानी से होते हुए सराय गेट के साथ रास्ते वापस उत्सव पैलेस पहुंची। इस बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर क्लब की महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बरात का स्वागत किया। इसके बाद मंच पर सजी 11 दुल्हनों ने शृंगार सरिता विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय सिसोदिया, पंकज बिजलवान, आदित्य गुप्ता ने शामिल होकर सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाज सेवियों ने आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए। इस मौके पर डॉ. अजय सिंहल, डॉ. मुक्ता सिंहल ने एक कन्या का विधिवत कन्यादान कर पुण्य अर्जित किया।
इसके बाद विदाई कार्यक्रम हुआ, जिसमें बेटियों को घरेलू उपयोगी और जरूरी सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल, सचिव राजेश गोयल और कोषाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन अंकित रस्तोगी ने किया। अध्यक्षता शलभ गोयल ने की। इस मौके पर दीपक गोयल, सुमित अग्रवाल, दीपक जिंदल, पारस जिंदल, शंकर केडिया, सरदार रणजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।