फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The wedding procession did not arrive after the death of the bride's brother-in-law and uncle.

Rampur News: दुल्हन के जीजा और फूफा की मौत के बाद नहीं आई बरात

Sun, 16 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession did not arrive after the death of the bride's brother-in-law and uncle.
शाहबाद। शादी में शामिल होने आए दुल्हन स्वाति के जीजा सोनू और फूफा सनी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई थी। जिससे शनिवार को बरात नहीं आई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उधर शाहबाद के लोधीपुर गांव में दुल्हन के घर और गली में सन्नाटा पसरा रहा। स्वाति की बरात अब आज रविवार को आएगी, जिसमें दुल्हा समेत पांच लोग शादी की औपचारिक रस्में करने आएंगे।
विज्ञापन

शाहबाद के लोधीपुर गांव में आशाराम की बेटी स्वाति की बरात शनिवार को आनी थी। दुल्हन के जीजा मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी सोनू और दुल्हन के फूफा मूढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी सनी भी शादी में शामिल होने आए थे। शुक्रवार को मंडे की रात दुल्हन के जीजा सोनू और फूफा सनी किसी रिश्तेदार को लेने जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान गांव के नजदीक ही बाइक सवार दोनों एक पेड़ से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अचानक मौत से परिवार के बीच चल रही खुशियां मातम में बदल गई। इन मौत के बाद शुक्रवार रात करीब दो बजे तक पुलिस से मृतक के परिजनों की पोस्टमार्टम कार्रवाई को लेकर बहस चलती रही। लेकिन बाद में शब पोस्टमार्टम को भेज दिए थे। दिन निकलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई और दोनों मृतकों के शव इनके गांव को भेज दिए। उधर दुल्हन स्वाति के घर और गली में सन्नाटा पसरा रहा। स्वाति की बारात संभल के गढ़ी थाना क्षेत्र से आनी थी, जोकि बरात नहीं आई। परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक बरात की सारी रस्में रविवार को केवल चार पांच लोग आकर अदा करेंगे। मृतकों ने अपने पीछे बच्चे और पत्नी को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरात में बैंड वाले शनिवार शाम को पहुंच गए। बैंड बाजे वालों को देखकर गांव के लोग फूट फूटकर रोने लगे। रोते हुए ग्रामीणों ने बैंड बाजे वालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बैंड बाजे वाले भी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed