फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The temperature reached 41 degrees, people were suffering from heat and humidity.

Rampur News: 41 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

Tue, 09 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 41 degrees, people were suffering from heat and humidity.
रामपुर। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में दो डिग्री अधिक रहा। उमस और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया है। हालांकि 10 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप रही। दिन निकलते ही आग बरसाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सिविल लाइंस, कचहरी रोड और गांधी समाधि मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में भी सन्नाटा नजर आया। जो लोग घरों से बाहर निकले, वे धूप से बचाव के उपाय करते दिखे। किसी ने सिर पर गमछा लपेटा तो किसी ने स्किन ग्लव्स और चश्मे का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने गन्ने का रस, शीतल पेय और शरबत का सहारा लिया। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। गर्मी और बढ़ेगी तथा रातें भी गर्म रहेंगी। उन्होंने बताया कि 10 जून की शाम से मौसम करवट बदल सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed