फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The team of the Animal Husbandry Department reached to see the dead eagle but the bird was not found

Rampur News: मृत चील को देखने पहुंची पशु पालन विभाग की टीम, नहीं मिला पक्षी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The team of the Animal Husbandry Department reached to see the dead eagle but the bird was not found
शाहबाद। बिलासपुर में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जिलेभर में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है। चिकन और अंडे की बिक्री पर प्रशासन ने पहले ही रोक लगा दी है। इसी बीच सोमवार को नगर शाहबाद के मोहल्ला कस्सवान के तिराहे पर एक मृत चील मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मामले की जांच के लिए पशु पालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. अश्वनी कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन टीम को मृत चील नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत कर्मी कूड़े के साथ उस मृत पक्षी को पहले ही उठा ले गए थे। लोगों का कहना है कि बर्ड फ्लू को लेकर फैली अफवाहों के बीच मृत चील का बिना जांच उठाया जाना खतरे की आशंका को और बढ़ा रहा है। फिलहाल विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं चिकन व अंडे की बिक्री पर रोक से दुकानदारों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed