फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The talks between the two parties failed as the principal, accused of obscenity with students, did not attend the Panchayat.

Rampur News: विद्यार्थियों से अश्लीलता के आरोपी प्रधानाचार्य के पंचायत में न आने पर दोनों पक्षों की वार्ता रही विफल

Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The talks between the two parties failed as the principal, accused of obscenity with students, did not attend the Panchayat.
भोट। खूंटाखेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों से अश्लीलता करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंजाबनगर के गुरुद्वारे में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें आरोपी के न पहुंचने पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। अभिभावकों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह क्षेत्र के तमाम अभिभावक बच्चों के साथ ग्राम खूंटाखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों के साथ अश्लीलता के तमाम आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। इसके बाद भोट पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य व अभिभावकों को अपने साथ भोट ले गई थी। जहां दोनों पक्षों की आपसी वार्ता भी हुई, मगर वार्ता बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने प्रधानाचार्य जोसेफ के खिलाफ अश्लीलता करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को जांच कर रही पुलिस टीम द्वारा अभिभावकों की मौजूदगी में पीड़ित बच्चों के बयान लिए। अभिभावकों के अनुसार स्कूल प्रबंधन द्वारा भी स्कूल का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबनगर गांव स्थित एक गुरुद्वारे में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी व ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख व मुल्लाखेड़ा के पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह बिट्टू की मौजूदगी में अभिभावकों के बीच वार्ता हुई।
पूर्व प्रधान के अनुसार स्कूल पक्ष से आए लोगों द्वारा सामूहिक माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन देते हुए आरोपी प्रिंसिपल को पद से निलंबित करने की जानकारी मौजूद लोगों को दी।
आक्रोशित अभिभावक इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। उनकी मांग थी कि आरोपी प्रिंसिपल को पंचायत में बुलाया जाए और वह मौजूद लोगों से माफी मांगे। इसके बाद उन्हें माफ करने पर विचार किया जाएगा।

प्रधानाचार्य के न आने पर अभिभावक उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई वार्ता में कोई कोई सहमति नहीं बन पाई तथा वार्ता बेनतीजा रही। अभिभावकों ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed