फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The road connecting two districts is dilapidated

Rampur News: दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
The road connecting two districts is dilapidated
रामपुर। खजुरिया क्षेत्र में रामपुर और बरेली को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी की सड़क की हालत खराब है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, इसके कारण तमाम क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आए दिन गड्ढों के चलते बाइक फिसलने से लोग घायल हो रहे हैं।लोगों का कहना है कि सड़क से रामपुर की तहसील बिलासपुर के गांव पिपलिया, गौंटिया, रसूलपुर, नरसुआ और बरेली के मोहम्मदपुर और ढकिया ठाकुरान गांव जुड़े हैं। यह सड़क बरेली जिले की तहसील बहेड़ी व मीरगंज के कस्बा बहेड़ी शीशगढ़ हाईवे रोड पर जाकर जुड़ती है। इस सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन



क्या कहते हैं लोग
सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। प्रमोद कुमार, ग्राम महतोष, बिलासपुर
-------------
इंजन संभालने के लिए प्रतिदिन इसी टूटी हुई सड़क से आना-जाना पड़ता है, जिस कारण हमें आने जाने में दिक्कत होती है। लखविंदर सिंह, ग्राम पिपलिया विजयनगर, बिलासपुर
विज्ञापन

----------------------
हम लोगों को बाइक से रोज रुद्रपुर में काम के लिए जाना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण बहुत परेशानी होती है। समीर खान, ग्राम मानपुर
----------------
मुझे प्रतिदिन इस टूटी हुई सड़क से ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हादसे का डर बना रहता है।
नरेशपाल मौर्य, किसान, मोहम्मदपुर
---------------------
सड़क की मरम्मत कराने के लिए दोनों जिलों के पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजा जाएगा। ताकि बरसात के माैसम से पहले जर्जर सड़क की मरम्मत का काम हो सके। हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed