फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The prosecution's arguments on making objectionable remarks against the officers are over.

Rampur News: अफसरों पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने में अभियोजन की बहस पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The prosecution's arguments on making objectionable remarks against the officers are over.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में अभियोजन की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में बचाव पक्ष की बहस शुरू होगी। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


सपा नेता आजम खां के खिलाफ तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का यह मामला भोट थाना क्षेत्र का है। भोट थाने में 2019 के लोकसभा चुनाव में यह मामला दर्ज किया गया था,जिसमें तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा की ओर से बहस की गई। उनकी बहस पूरी हो गई। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभियोजन की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में बचाव पक्ष की बहस होनी है। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

--------------------
तीन फाइलों को एक साथ करने की सुनवाई पूरी
रामपुर। शत्रु संपत्ति से जुड़ी तीन मुकदमों की फाइलों की एक साथ सुनवाई करने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। अब कोर्ट इस मामले में दो मई को फैसला सुनाएगी। शत्रु संपत्ति व उससे संबंधित जमीन से जुड़े तीन मामलों की फाइलों की सुनवाई एक साथ कराने के लिए बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है,जिस पर सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा के अनुसार मामले की सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed