फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The prince made the longest jump

Rampur News: राजकुमार ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The prince made the longest jump
रामपुर। पटवाई के मिलक स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों को खो खो, रिले रेस, कबड्डी, गोला फेंक, 100 मीटर रेस, लंबीकूद आदि खेल खिलवाए गए। खो-खो के सीनियर बालिका वर्ग में मार्स हाउस तथा जूनियर गर्ल्स ग्रुप में अर्थ हाउस विनर रहा। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में वीनस हाउस तथा रिले रेस में मार्स हाउस का दबदबा रहा। इसी प्रकार शॉटपुट में अर्थ हाउस से सृष्टि व जोया ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर अपने हाउस को विजयी बनाया। दूसरी ओर बालक वर्ग में लंबीकूद में राजकुमार प्रथम, यश द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में मार्स हाउस के सयान प्रथम तथा वीनस हाउस के तुषार द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यालय के किंडरगार्डन वर्ग तथा जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों में भी विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिनमें सभी विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह तथा प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल भी आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के सह प्रधानाचार्य अमित के साथ विद्यालय पूजा अरोरा, कुलदीप कौर, खेल शिक्षक दीपा, अदनान, नसरीन, नेहा, सिमरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed