फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The operator tried to burn himself alive in the court premises.

Rampur News: कचहरी परिसर में ऑपरेटर ने खुद को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The operator tried to burn himself alive in the court premises.
रामपुर। कचहरी परिसर में दोपहर को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब एक सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम मे तैनात ऑपरेटर ने खुद पर मिट्टी का तेल छि़ड़क लिया। वह दो दिन पहले परिसर की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही द्वारा थप्पड़ मारे जाने से आहत था। गनीमत यह रही कि आग लगाने से पहले वकीलों और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। न्यायिक अफसर भी मामले की सूचना पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बना हुआ है। यहां से पूरे परिसर की निगरानी की जाती है। यहां पर सचिन कुमार ऑपरेटर के रूप में मौजूद हैं। बताते हैं कि वह दो दिन पहले वह कंट्रोल रूम में डयूटी कर रहा था। इस दौरान कोर्ट की सुरक्षा में तैनात सिपाही पवित्र कुमार से किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। आरोप है कि सिपाही पवित्र कुमार ने सचिन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से सचिन कुमार आहत था।
विज्ञापन


उसने इस संबंध में सिपाही पवित्र कुमार के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत भी की थी। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की दोपहर में वह कचहरी परिसर पहुंचा और वहां पर कुछ देर खड़ा रहा। इसके बाद उसने खुद को जिंदा जलाने की नीयत से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। यह नजारा देखकर मौजूद वकील व पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके वकील भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद ही आरोपी पुलिस कर्मी पवित्र कुमार को लाइन हाजिर किया जा चुका था। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।


थप्पड़ प्रकरण की विभागीय जांच भी बैठाई
रामपुर। दो दिन पहले सिपाही द्वारा कंट्रोल रूम ऑपरेटर के थप्पड़ मारे जाने की शिकायत ऑपरेटर ने न्यायिक अधिकारियों से भी की थी, जिस पर इस मामले की जांच एक न्यायिक अफसर को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed