फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The number of beds in the dialysis center will increase, proposal sent

Rampur News: डायलिसिस सेंटर में बढ़ेगी बेडों की संख्या, भेजा प्रस्ताव

Sat, 28 Feb 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The number of beds in the dialysis center will increase, proposal sent
रामपुर। जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे कम पड़ने लगी है। हालात यह हैं कि डायलिसिस के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और इस समय करीब 20 मरीज वेटिंग में हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेजकर बेड बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 बेड का डायलिसिस वार्ड संचालित है, जहां चार शिफ्टों में डायलिसिस की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद जरूरतमंद मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है और वर्तमान व्यवस्था भी नाकाफी साबित हो रही है। इस डायलिसिस वार्ड में उपचार के लिए पहुंच रहे कई मरीजों को निर्धारित समय पर डायलिसिस नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें वेटिंग में रहना पड़ता है।
विज्ञापन

मजबूरी में कुछ मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां इलाज महंगा होने से आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। नियमित डायलिसिस मरीजों के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन वेटिंग बढ़ने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्दे ठीक से काम न करने की स्थिति में डायलिसिस वह प्रक्रिया है, जो रक्त से अतिरिक्त तरल व अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालती है और मरीजों को राहत देती है। लेकिन बढ़ती वेटिंग सूची इस सुविधा की सीमाओं को उजागर कर रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से बेड बढ़ाए जाने की मांग की गई है।

-
जिले में डायलिसिस की सुविधा के लिए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। शासन से डायलिसिस वार्ड में बेड बढ़ाने की मांग की गई है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed