Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The new team of the Lions Club has taken charge; the members include distinguished educationists and meritorious individuals.

Rampur News: लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार, शिक्षाविद, मेधावी सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The new team of the Lions Club has taken charge; the members include distinguished educationists and meritorious individuals.
रामपुर। लायंस क्लब ऑफ रामपुर लियोना ग्रेटर के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 का अधिष्ठापन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आधिकारिक क्लब भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर महिला शिक्षाविदों व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

केसर डाइन रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान मुख्य अतिथि रहे, जबकि पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए लीओना श्वेता मांगलिक ने अध्यक्ष, लीओना दीप्ति अग्रवाल ने सचिव तथा लीओना हरजीत कौर (जीतू सिडाना) ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष लीओना अनुश्री अग्रवाल और सचिव नैना कक्कड़ गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर किड्ज़ी स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा खंडेलवाल व शेमरॉक किड्डी स्टेप्स की प्रधानाचार्या सुगंधा अग्रवाल को वूमेन अचीवर्स सम्मान दिया गया। इसके अलावा क्लब सदस्यों के मेधावी बच्चों, जिनमें कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली राघ्या अग्रवाल तथा कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रेया अग्रवाल व सिद्धि सिडाना को यंग अचीवर्स ऑफ सोसायटी सम्मान प्रदान किया गया। समय की पाबंदी एवं अनुशासन के लिए प्रिंसी अग्रवाल को समयबद्धता पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान व लायन नवनीत अग्रवाल ने सेवा, समर्पण एवं मानवता के कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संदेश दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता मांगलिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। साक्षी अरोड़ा ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट पिलर लायन एसके अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सर्विस एडवाइजर लायन हरीश दुधेजा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन अंकुर अग्रवाल, ज़ोन चेयरपर्सन अनुश्री अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ लायंस पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के सदस्य, लियोनाज़ एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। संचालन मेघा अग्रवाल व अमनप्रीत कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed