{"_id":"6807ecad0d880d1aca0ef0a6","slug":"the-mother-also-died-on-the-second-day-of-her-sons-death-rampur-news-c-282-1-rmp1005-144047-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बेटे की मौत के दूसरे दिन मां ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बेटे की मौत के दूसरे दिन मां ने भी तोड़ा दम
Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर क्षेत्र में गुमथल तिराहे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे भीषण हादसे में सैफनी थाना क्षेत्र के ताजपुर बेहटा गांव निवासी अक्षित (3) की मौत हो गई थी। हादसे में घायल अक्षित की मां रेनू ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया।
ताजपुर बेहटा गांव निवासी ऋषिपाल शनिवार को अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को उनके परिवार के दीपक की पत्नी रेनू, रेनू का बेटा अक्षित, रीना, अमृता, शिवांश भी गए थे। सोमवार तड़के वापस लौटते समय वैन सवार यह सभी भीषण हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में अक्षित की मौत हो गई थी। बाकी सभी का उपचार मुरादाबाद में चल रहा था। उपचार के दौरान दूसरे दिन मंगलवार को अक्षित की मां रेनू की भी मौत हो गई। घटना के दो दिनों के अंदर मां-बेटे की मौत से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार शाम को परिवार और ग्रामीण रेनू के शव आने का इंतजार कर रहे थे।