फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The MLA wrote that the Thar was suspicious, then said, "Never mind...it's my family car."

Rampur News: विधायक ने लिखा संदिग्ध है थार फिर कहा रहने दो...ये तो मेरी ही पारिवारिक कार

Sat, 07 Feb 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The MLA wrote that the Thar was suspicious, then said, "Never mind...it's my family car."
विधायक लिखी थार को देख स्वार-टांडा के विधायक ने एक्स पर की थी पोस्ट, फिर दो घंटे बाद पुलिस को भेजा पत्र-लिखा- यह अपने ही परिवार के लोग हैं
विज्ञापन

स्वार। स्वार-टांडा के विधायक ने शुक्रवार की दोपहर को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक थार है जिस पर विधायक लिखा है और नकली पास लगा है। इससे मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गाड़ी से मेरा कोई संबंध नहीं है। इस पोस्ट के साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई। लेकिन दो घंटे बाद ही उन्होंने प्रभारी निरीक्षक स्वार को एक पत्र भेजा जिस पर लिखा मेरे द्वारा गहनता से जांच करने पर पाया गया कि उपरोक्त गाड़ी मेरी स्वयं की पारिवारिक गाड़ी है और गाड़ी पर लगा पास भी मेरा है। लिहाजा अब गाड़ी के बारे में की गई पोस्ट के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहता।
दरअसल स्वार क्षेत्र में विधायक लिखी एक थार दौड़ रही थी। उस पर पास भी लगा हुआ था। इसकी जानकारी विधायक शफीक अहमद अंसारी अपना दल (एस) को हुई। उन्होंने तत्काल एक्स पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखते हुए पोस्ट की और पुलिस अफसरों को टैग किया। अब विधायक की पोस्ट थी लिहाजा अमले ने भी चेकिंग शुरू कर दी। एक थाने से दूसरे थाने तक कंट्रोल रूम से मैसेज दौड़ने लगा। इससे् पहले कि पुलिस के हाथ थार तक पहुंचते विधायक ने स्वार कोतवाली के प्रभारी को तत्काल एक पत्र भेज दिया और कहा कि वह गाड़ी उनकी पारिवारिक है लिहाजा किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। स्वार क्षेत्र में इसे लेकर दिए भर चर्चाएं रहीं। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि विधायक की सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। अब मामले की विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



हर शहर में विधायक लिखी गाडि़यों की भरमार
मुरादाबाद। इस समय हर विधानसभा में विधायक लिखी गाडि़यों की भरमार है। विधायक भले ही विधानसभा में एक है लेकिन हर सीट पर दस से भी ज्यादा गाडि़यां दौड़ रही हैं। स्थिति यह है कि अब खुद जनप्रतिनिधि भी ऐसी गाडि़यों पर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। पिछले दिनों मंडल भर में अभियान भी चला था। तब भी कई ऐसी गाडि़यां पकड़ी गईं थीं जो विधायकों के रिश्तेदारों की निकली थीं। जबकि कुछ ऐसी भी गाडि़यां सामने आईं जिनका विधायकों से कोई मतलब ही नहीं था लेकिन फिर भी विधायक लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed