फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The measurement is complete, whether the Gurdwara is in plot number 56 or 57... will now be clear.

Rampur News: पैमाइश पूरी, गुरुद्वारा गाटा नंबर 56 में है या 57 में... अब होगा साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The measurement is complete, whether the Gurdwara is in plot number 56 or 57... will now be clear.
रामपुर। पसियापुर रोड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज की पैमाइश का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। डीएम जल्द ही इस रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगे। रिपोर्ट के बाद गाटा संख्या 56 और 57 को लेकर लंबे समय से चली आ रही स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

पसियापुरा रोड स्थित गुरुद्वारे का लंबे समय से विवाद चल रहा है। अभी गुरुद्वारे का नियंत्रण प्रशासन के पास है। यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात है। गुरुद्वारा गाटा संख्या 56 में है या 57 में इसको लेकर विवाद है।
विज्ञापन

एक पक्ष इसे गाटा संख्या 56 में तो दूसरा पक्ष गाटा संख्या में 57 में बता रहा है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने इस जगह की नपाई कराई। डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि नपाई पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट तैयार है। जल्द ही इसे उच्चाधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें दिन भी रहा पुलिस का सख्त पहरा

बिलासपुर। शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज में शुक्रवार को पांचवें दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालु गुरुद्वारे में बिना मत्था टेके हुए ही अपने घरों को लौट गए।
गुरुद्वारा प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच 15 सितंबर को हुई फायरिंग व पथराव के बाद पुलिस प्रशासन ने गुरुद्वारे से दोनों पक्षों को अलग कर दिया है। प्रशासन ने गुरुद्वारे को अपने कब्जे में लेकर गुरुद्वारे के अंदर रामपुर से पांच ग्रंथियों को बुलाकर धार्मिक कार्य सुचारु करा रखा है।

विवाद से जुड़े दोनों पक्षों और श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने गुरुद्वारे के रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम अरुण कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह के अलावा जिले के कई और एसडीएम व सीओ भी मौजूद रहे। मेन गेट पर भी ताला लगा रहा। एसडीएम व सीओ ने बताया कि गुरुद्वारे की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed