फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The last rites of the BSF jawan were performed amidst mournful atmosphere

Rampur News: गमगीन माहाैल के बीच बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार

Sun, 16 Mar 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the BSF jawan were performed amidst mournful atmosphere
सैदनगर। मणिपुर में हुए हादसे में बीएसएफ जवान अंकुल सिंह की मौत के बाद उनका शव रामपुर पहुंचा, जहां होली के दिन राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एसडीएम मोनिका सिंह और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने पहुंचकर बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर का मझरा निवासी वीर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र का अंकुल सिंह बीएसफ में जवान थे। उनकी ट्रेनिंग झारखंड में हुई थी। बताया जा रहा है कि फरवरी में इनकी ड्यूटी मणिपुर में लगाई गई थी। काम निपटने के बाद सभी जवान वाहनों से वापस नगालैंड के झादिम जा रहे थे।
विज्ञापन

मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में वाहन खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई थी। 13 अन्य जवान घायल हो गए थे। जगतपुर का मझरा निवासी अंकुल भी घायल हो गए थे। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को तड़के चार बजे जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अविवाहित अंकुल अपने पिता वीर सिंह के साथ रहते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वह आठ दिसंबर को आखिरी दिन घर आए थे। 21 दिसंबर को वापस झारखंड गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed