फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The issue of increasing corruption in government departments was raised in the Kisan Panchayat.

Rampur News: किसान पंचायत में उठा सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The issue of increasing corruption in government departments was raised in the Kisan Panchayat.
केमरी। भारतीय किसान यूनियन भानु की शुक्रवार को मासिक पंचायत कार्यालय में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार व किसानों की मांग पूरी ना करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के जिला महासचिव रईस अहमद ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग किसानों के काम समय पर नहीं करते और उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन लोगों के रवैये में सुधार नहीं आया तो संगठन इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में तमाम किसान संगठन अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार को चाहिए कि किसानों की मांग को जल्दी से जल्दी पूरा करे। पंचायत के बाद सभी किसान एकत्र होकर मिलक रामपुर तिराहे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकारी विभागों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां महमूद हसन, मोहम्मद आरिफ, जमील अहमद, सादिक अहमद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed