फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The issue of electricity problem echoed in the meeting of Udyog Bandhu

Rampur News: उद्योग बंधु की बैठक में गूंजा बिजली समस्या का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The issue of electricity problem echoed in the meeting of Udyog Bandhu
रामपुर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने अफसरों के सामने बिजली समस्या, भू-उपयोग परिवर्तन कराने समेत विभिन्न मुद्दों को उठाया। डीएम जोगिंदर सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को उद्योगों के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिएकलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों ने बिजली समस्या के बारे में अवगत कराया। स्वाति कैंफर एंड स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स स्वाति मैंथॉल एंड एलाइड कैमीकल्स एवं तिरूपति व्हीट प्रोड्क्टस प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों ने बिजली का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

तिरुपति व्हीट प्रोड्क्टस लिमिटेड की बाहरी मंडियों से गेहूं खरीदने हेतु गेटपास की समस्या का मुद्दा भी उठा। इस मामले में डीएम ने मंडी सचिव को गेट पास जारी करने के निर्देश दिए। जीरो फुट प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी भूमि को कृषि प्रयोजन से गैर कृषि प्रयोजन हेतु करने की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को तुरंत भूमि में परिवर्तन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त मुकेश कुमार व सहायक प्रबंधक पुष्पराज सिंह को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। इस दौरान आईआईए के चेयरमैन विपिन गुप्ता, सचिव श्रीष गुप्ता, एसके गुप्ता, एलएन गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed