फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The innocent child who went missing two days ago was raped and then murdered.

Rampur News: दो दिन पूर्व गायब हुए मासूम की कुकर्म के बाद हत्या

Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The innocent child who went missing two days ago was raped and then murdered.
केमरी (रामपुर)। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए सात वर्षीय शिवांश का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ कुकर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम खेमपुर निवासी सुनील कुमार, जो कंबाइन चालक हैं, ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा शिवांश अचानक घर से गायब हो गया था। रिश्तेदारी समेत सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर केमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस और परिजन तलाश में जुटे थे, तभी गांव के पास खेत में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों ने शव की शिनाख्त शिवांश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा और एएसपी अनुराग सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। एसपी के अनुसार, मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
0000
ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

00000
डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
0000
कार्यक्रम से गायब हुआ, दूर खेत में मिला शव
आंबेडकर जयंती के अवसर पर घर से करीब 25 मीटर दूर कार्यक्रम आयोजित था, जहां शिवांश को आखिरी बार देखा गया। इसके बाद वह लापता हो गया। बृहस्पतिवार को उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। शव नग्न अवस्था में था और कपड़े फटे हुए पास में पड़े थे। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक स्थिति से ही घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed