{"_id":"69a1fa1e1b589ec84205e47b","slug":"the-income-tax-team-searched-the-records-on-the-second-day-as-well-rampur-news-c-15-1-mbd1058-844088-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दूसरे दिन भी आयकर की टीम ने रिकॉर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दूसरे दिन भी आयकर की टीम ने रिकॉर्ड खंगाले
विज्ञापन
रामपुर। शहर के दो बड़े कारोबारियों की तीन प्लाईवुड फैक्टरियों की आयकर की टीम ने दूसरे दिन भी जांच की। टीम लगातार खरीद-बिक्री के रजिस्टर से लेकर तमाम जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। समाचार लिखे जाने तक टीम की जांच चल रही थी।
टीम लगातार फैक्टरियों के मालिक नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां से जुड़ी कंपनियों और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है। फैक्टरियों के मालिक नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां हैं। नदीम खां उर्फ बबलू मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के समधी हैं। देर शाम तक आयकर टीमें फैक्टरी के भीतर तमाम दस्तावेज खंगालती रहीं। टीमों के साथ आई सीआरपीएफ की टीम गेट से लेकर भीतर तक मुस्तैद रही।
इस दौरान फैक्टरियों से जुड़ी खरीद-फरोख्त, कारोबारी लेनदेन, भुगतान संबंधी सभी रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई। अभी तक आयकर के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
-- -
दिल्ली की कंपनी से जुड़ रहे तार
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली की एक प्लाईवुड कंपनी पर छापा मारा था। छापे के दौरान वहां बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स की चोरी मिली थी। टीम की जांच में सामने आया कि उस कंपनी ने कच्चा माल रामपुर की एमएन इंडस्ट्रीज से भी खरीदा था। इस मामले की जांच के लिए आयकर की टीम बृहस्पतिवार सुबह रामपुर के बघी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनजी प्लाईवुड, एमएन इंडस्ट्रीज और एमआई इंडस्ट्रीज पहुंची थी।