Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The heat became severe, the temperature reached 36 degrees.

Rampur News: तल्ख हुए गर्मी के तेवर, तापमान 36 डिग्री पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The heat became severe, the temperature reached 36 degrees.
रामपुर। गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके चलते गर्मी से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग ने छह सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। सुबह से ही सूर्य देव के तेवर तीखे होने के कारण लोगों को तपिश का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते लोगों का हाल बेहाल हो गया। भीषण गर्मी में लोग पसीनों से तरबतर हो गए। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने विभिन्न उपाय किए, लेकिन नाकाफी साबित हुए। दिनभर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि छह सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह के समय आर्द्रता 64 से 72 प्रतिशत व दोपहर के समय आर्द्रता 55 से 57 प्रतिशत के बीच रहेगी। नौ से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed