{"_id":"694da22e8d941ec4de01637a","slug":"the-health-department-issued-a-notice-to-the-nursing-home-operator-after-the-womans-death-rampur-news-c-282-1-rmp1027-160738-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम संचालक को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम संचालक को थमाया नोटिस
विज्ञापन
तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर नर्सिंग होम संचालक पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। गर्भवती महिला की प्रसव के बाद मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम की ओटी को सील करने के बाद अब नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अभिलेखों के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने स्वार के मिलक काजी गांव निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत के मामले में बुधवार को मौके पर पहुंचकर जीनियस नर्सिंग होम पर छापा मारकर ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया था।
छापे की सूचना पर नर्सिंग होम नर्सिंग होम स्टाफ मौके से भाग गया था। अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिला था। नोडल अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।