फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The groom was shot to avenge the assault

Rampur News: मारपीट का बदला लेने के लिए दूल्हे को मारी थी गोली

Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The groom was shot to avenge the assault
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया में बरात चढ़त के वक्त बग्घी पर सवार दूल्हे को उसके मौसेरे भाई ने मामूली बात को लेकर हुई मारपीट का बदला लेने के लिए गोली मारी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया की है।
विज्ञापन

पनवड़िया निवासी हरदयाल की बेटी सविता की बरात बुधवार की शाम को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी कुंडा से आई थी। गढ़ीनेगी निवासी बुधवार की रात में करन दूल्हा बनकर बरात लेकर पहुंचा था। बरात चढ़त के दौरान आधी रात करीब डेढ़ बजे बरात चढ़त के दौरान दूल्हे की बग्घी के आगे एक युवक और तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया था। अचानक चली गोली दूल्हे के कंधे पर जा लगी थी,जिससे वह घायल हो गया था। आनन-फानन में लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर युवक घायल दूल्हे को धमकाते हुए तमंचा लहराते हुए फरार हो गया था। इस बीच लोगों ने किसी तरह घायल दूल्हे को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चला। दूल्हा बने करन की ओर से मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी मौसेरे भाई अजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि दो साल पहले उसका झगड़ा करन से हो गया था। परिवार व रिश्तेदारों ने उसकी पंचायत कराई थी। तब मामला शांत हो गया था। अब उसको शादी में भी नहीं बुलाया तो उसे अपमान लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed