फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The groom started doing obscene acts in the train itself, the bride returned

Rampur News: दूल्हे ने ट्रेन में ही शुरू कर दीं अश्लील हरकतें, वापस लौटी दुल्हन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
The groom started doing obscene acts in the train itself, the bride returned
रामपुर। बिहार के भागलपुर से शादी कर वापस आ रहे युवक ने अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में ही अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इससे नाराज दुल्हन लखनऊ स्टेशन पर उतर गई और वापस भागलपुर चली गई। अब युवक शादी कराने वाली दो महिलाओं से मारपीट कर रहा है और शादी में खर्च 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है। मामला मसवासी के एक मोहल्ले का है। यहां निवासी एक युवक की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश के लिए युवक शादी करना चाह रहा था। उसके मोहल्ले में ही बिहार के भागलपुर जिले की दो सगी बहनें ब्याही हैं। युवक ने दोनों महिलाओं से शादी की बात की तो एक महिला ने भागलपुर की एक युवती से उसका रिश्ता तय कराया। करीब दो माह पहले दोनों महिलाएं युवक को लेकर भागलपुर गईं और वहीं उसकी शादी करवा दी। वापस लौटते समय युवक ने ट्रेन में शराब पी और अपनी नई नवेली पत्नी के साथ ट्रेन में ही अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इससे नाराज पत्नी लखनऊ में ट्रेन से उतर गई और वापस भागलपुर चली गई।
विज्ञापन

अब युवक शादी कराने वाली दो महिलाओं पर दबाव बनाकर पैसे वापस मांग रहा है। आरोपी का कहना है कि या तो पैसे लौटाओ या मेरे साथ रहो। बुधवार की शाम आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की। युवक के उत्पीड़न से परेशान होकर दोनों बहनों ने मसवासी चौकी पहुंचकर शिकायत की। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed