फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The funeral procession took place from the house from where the doli was lifted.

Rampur News: जिस घर से डोली उठी थी, वहीं से निकला जनाजा... छलक आए लोगों के आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession took place from the house from where the doli was lifted.
रामपुर। यह दुखद संयोग है कि जिस घर से दुल्हन बनकर महिला की डोली उठी थी, उसी घर के आंगन से जनाजा उठा। जब दुष्कर्म पीड़िता का शव बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। माता-पिता बेटी का शव देख बेसुध हो गए। अन्य परिवार वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान पूरे गांव ने नम आंखों से बेटी को अंतिम विदाई दी।लगभग 15 साल पहले कोतवाली स्वार के एक गांंव से इसी कोतवाली क्षेत्र के दूसरे गांव से बरात आई थी। निकाह के बाद माता-पिता ने हंसी-खुशी से दुल्हन बनाकर बेटी को डोली में बैठाकर विदा किया था, लेकिन जब बृहस्पतिवार शाम को उसका शव मायके पहुंचा तो पूरा परिवार रो पड़ा। मृतका के दफन को लेकर भी संशय बना रहा। जेठ समेत अन्य रिश्तेदार यही चाहते थे कि दफन ससुराल के गांव के कब्रिस्तान में हो। इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन मायके के लोगों की मंशा अपने गांव मायके पक्ष के पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक करने की रही। मायके के लोग शव लेकर अपने गांव पहुंच गए। चारों बच्चों को भी ननिहाल ले जाया गया। जब शव घर पहुंचा तो रिश्तेदारों समेत ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया। मृतका के तीन भाई हैं।
विज्ञापन

पति की बीमारी के चलते हो गई थी मौत
मृतका के भाई ने बताया कि उसने बड़ी धूमधाम से बहन की शादी की थी। तब उसका पति ठीक था। बाद में उसे नशे की लत लग गई थी। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। उसे गंभीर बीमारी हो गई थी, जिसके चलते आठ माह पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed