फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The first installment of Rs 36.61 crore has been released to 3661 beneficiaries under the PM Awas Yojana.

Rampur News: पीएम आवास योजना के तहत 3661 लाभार्थियों को 36.61 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The first installment of Rs 36.61 crore has been released to 3661 beneficiaries under the PM Awas Yojana.
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जिले में लंबित प्रकरणों पर आखिरकार गति आई है। 3818 स्वीकृत लाभार्थियों में से 3661 के खातों में पहली किस्त भेजी गई है। धनराशि मिलते ही पात्रों ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के 3661 लाभार्थियों के खाते में पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए हैं। वर्षों से लाभ की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को इससे राहत मिली है। वर्ष 2025 में पुन: आवेदन लेकर सत्यापन कराया गया, जिसके बाद पात्रों की सूची तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई। अनुमति मिलते ही धनराशि सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन

योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का आवास बनाने में सहारा मिल रहा है। कई लाभार्थियों ने निर्माण सामग्री जुटानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने निर्माण की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्य समय से पूरा हो सके। अधिकारियों का कहना है कि शेष पात्रों को भी जल्द किस्त जारी की जाएगी। योजना का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बरसात से पहले छत पाने की बढ़ी उम्मीद
रामपुर। बरसात में कच्चा मकान बड़ी समस्या बन जाता है। इस बार पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वहीं इन परिवारों को उम्मीद है कि मानसून आने से पहले छत डाल दी जाएगी, जिससे वर्षों की परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं, जनपद में लंबे समय से किराये और कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को अब अपनी छत मिल जाएगी। अब योजना की राशि मिलने से लाभार्थियों ने अपना काम शुरू करा दिया है। लोगों का कहना है कि अपना घर बनने से आर्थिक बोझ कम होगा।

--------------------

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी गई है। चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। शेष पात्रों को भी शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग कराई जा रही है, ताकि सभी लाभार्थी समयबद्ध तरीके से अपना आवास पूर्ण कर सकें। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed