{"_id":"6807ecf0d947580910072ae0","slug":"the-family-woke-up-when-the-house-caught-fire-and-saved-their-lives-by-running-away-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144062-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मकान में आग लगने पर जागा परिवार, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मकान में आग लगने पर जागा परिवार, भागकर बचाई जान
Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में मोहल्ला बजरिया कढू स्थित मजार बगदादी शाह के निकट रहने वाले नासिर गुल और दानिश गुल के मकान में मंगलवार की तड़के अचानक आग लग गई। परिजनों की आंख खुली तो शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बेटी की शादी के लिए खरीदा दहेज का सामान जलकर राख हो गया।
मोहल्ला बजरिया कढू स्थित मजार बगदादी शाह के निकट रहने वाले नासिर गुल और दानिश गुल का परिवार मंगलवार की तड़के करीब चार बजे मकान में सो रहा थे। करीब चार बजे मकान के एक हिस्से में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुूआं उठते देख दानिश ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। आनन-फानन में किसी तरह सभी ने बाहर निकलकर जान बचाई। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कोशिश शुरू कर दी। इस बीच घटना की जानकारी पाकर फायर बिग्रेड व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दानिश ने बताया कि आग की वजह से उनकी भतीजी की शादी के लिए आया दहेज का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग की वजह से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। आग पर मुश्किल से काबू पाया गया है।