{"_id":"6276d56b59f9412a546453c9","slug":"the-eyes-of-mps-and-mlas-lying-on-the-dilapidated-roads-of-the-district-rampur-news-mbd427259171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों ने 537.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों ने 537.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव
विज्ञापन
जिले की खस्ताहाल सड़कों पर पड़ी सांसद और विधायकों की नजर
जनप्रतिनिधियों ने 537.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव
रामपुर। जिले की खस्ताहाल सड़काें की अब सूरत बदलने वाली है। इन सड़कों के निर्माण के लिए सांसद और विधायकों ने पहल शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे, ताकि उन्हें वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर मंजूरी दिलाई जा सके। जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने प्रस्ताव विभाग को दे दिए हैं। ये प्रस्ताव 537.90 करोड़ रुपये के हैं। जिनमें सड़कों के नव निर्माण, बाईपास और पुलों के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शामिल हैं। अब विभाग वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
जिले की तमाम सड़कों की हालत खस्ता है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए समय समय पर प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाते हैं, जिन्हें मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य होता है। कई बार इन्हें मंजूूरी मिलने में देरी भी हो जाती है, जिसकी वजह से सड़कें समय पर नहीं बन पाती हैं। वहीं, ऐसा भी देखने को मिलता है कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव देरी से मिलते हैं, जिस कारण निर्माण कार्यों में देरी होती है और लोगों को दिक्कतें होती हैं।
ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से अधिशासी अभियंताओं से पूरे जिले की एक साल की कार्ययोजना मांगी थी, जिसमें जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को भी शामिल करना था। जिसके बाद विभाग की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत रामपुर जिले के पांचों विधायकों से संपर्क स्थापित कर सड़कों के निर्माण, मरम्मत, विशेष मरम्मत, नवनिर्माण, चौड़ीकरण, लघु सेतु, दीर्घ सेतु आदि के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हो गए हैं। सर्वाधिक विकास कार्य स्वार विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित हुए हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के भी पांच प्रस्ताव शामिल हैं। कुल 50 कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 48, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से 25, मिलक विधानसभा क्षेत्र से 19 और रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 13 कार्यों के प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन
किस विधानसभा क्षेत्र में किसके जरिए आए विकास कार्यों के प्रस्ताव
-स्वार विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित 50 कार्यों की लागत - 261.378 करोड़
-मुख्तार अब्बास नकवी - पांच सड़कों के चौड़ीकरण - 84.691 किलोमीटर
-अब्दुल्ला आजम - एक सड़क चौड़ीकरण, 36 ग्रामीण मार्ग नव निर्माण, पांच लघु सेतु - 60.85 किलोमीटर
-नसीर अहमद खां - तीन ग्रामीण मार्ग नव निर्माण, 2.20 किलोमीटर
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित 31 कार्यों की लागत - 95.377 करोड़
-बलदेव औलख - चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के नव निर्माण - 3.95 किलोमीटर
-नसीर अहमद खां - तीन सड़क चौड़ीकरण, 14 ग्रामीण मार्ग नव निर्माण, तीन लघु सेतु - 53.750 किलोमीटर
-नसीर अहमद खां - छह बाईपास, एक ग्रामीण मार्ग नव निर्माण - 6.300 किलोमीटर
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित 48 कार्यों की लागत - 112.215 करोड़
-बलदेव औलख - चार सड़क चौड़ीकरण, 24 ग्रामीण मार्ग नव निर्माण, चार लघु सेतु, 16 बाईपास - 98.520 किलोमीटर
मिलक विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित 19 कार्यों की लागत - 50.004 करोड़
-राजबाला - छह सड़क चौड़ीकरण, 12 बाईपास, एक ग्रामीण मार्ग नव निर्माण - 54.425 किलोमीटर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित 13 विकास कार्यों की लागत - 18.542 करोड़
-आजम खां - तीन सड़क चौड़ीकरण, 10 बाईपास - 20.900 किलोमीटर
------------------