फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The electricity department is installing DT meters on transformers to prevent theft.

Rampur News: बिजली विभाग चोरी रोकने के लिए ट्रांसफार्मरों पर लगा रहा डीटी मीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The electricity department is installing DT meters on transformers to prevent theft.
रामपुर। जिले में बिजली चोरी रोकने और बिजली की खपत पर नजर रखने के लिए बिजली विभाग की ओर से करीब 3500 ट्रांसफार्मरों पर डीटी मीटर (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर मीटर) लगाए जा रहे हैं। इससे प्रत्येक ट्रांसफार्मर से जुड़े बिजली के कनेक्शन पर हो रही बिजली खपत और आपूर्ति का पता लगाया जा सकेगा। जिले में अब तक करीब 10 फीसदी ट्रांसफार्मरों पर डीटी मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरी व लाइन लॉस की जानकारी डीटी मीटर लग जाने से बिजली चोरी व लाइन लॉस दोनों की जानकारी विभाग को मिलेगी। ट्रांसफार्मर पर लगे डीटी मीटर की जांच करने पर अधिकारियों को पता चल जाएगा कि ट्रांसफार्मर ने फीडर से कितनी सप्लाई प्राप्त की। ट्रांसफार्मर से जुड़े वैध कनेक्शन में कितनी खपत हुई। अवैध कनेक्शनों के रूप में कितनी बिजली चोरी हुई। डीटी मीटर से ट्रांसफार्मर कितना ओवरलोड चल रहा है, इसकी भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस भी आसान हो जाएगा। इसके बाद विभाग को बिजली चोरी पर कार्रवाई में आसानी होगी। ट्रांसफार्मर से बिजली खपत की जानकारी मिलेगी। डीटी मीटर से उपभोक्ताओं के घरों में हो रही बिजली खपत पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी और कार्रवाई के बाद भी शहर में बिजली चोरी हो रही है। डीटी मीटर के लग जाने से कंपनी के साथ-साथ बिजली उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। साथ ही लाइन लॉस भी कम होगा। डीटी मीटर लगने के बाद बिजली चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
- पीके शर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed