फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The dumper lost control and hit the shops, damaging the shed.

Rampur News: डंपर बेकाबू होकर दुकानों से टकराया, शेड क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The dumper lost control and hit the shops, damaging the shed.
स्वार। रामपुर रोड पर समोदिया गांव में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर दुकानों से जा टकराया। हादसे की धमक सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। संयोग से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई दुकानों के शेड क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग नौ बजे रामपुर दिशा से आ रहा तेज रफ्तार डंपर समोदिया गांव के अड्डे पर अचानक बेकाबू हो गया और चौड़ीकरण के लिए खोदी गई साइड से होता हुआ मुन्ने की दुकानों से जा टकराया। टक्कर की धमक सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों के बाहर निकल आए। किसी के हताहत न होने पर उन्होंने राहत की सांस ली, लेकिन हादसे में मुन्ने की कई दुकानों के शेड क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में दुकान स्वामी और डंपर के बीच समझौता हो गया जिसके चलते पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed