{"_id":"69e144268c19cd88cf0d35dc","slug":"the-driver-of-a-sand-laden-pickup-truck-fled-after-being-caught-but-was-caught-when-it-got-stuck-in-a-field-rampur-news-c-282-1-smbd1026-168885-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेत भरी पिकअप पकड़ने पर चालक भागा, खेत में फंसी तो पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेत भरी पिकअप पकड़ने पर चालक भागा, खेत में फंसी तो पकड़ा गया
Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
टांडा। काशीपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह राजस्व टीम ने अवैध रूप से रेत ले जा रही एक पिकअप को पकड़ लिया। टीम वाहन को जब्त कर मंडी समिति ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में चालक ने भागने की कोशिश की।
मोहनपुरा के पास चालक ने पिकअप में खराबी आने की बात कहकर वाहन रोक दिया। इस पर टीम ट्रैक्टर की व्यवस्था कर वाहन को खींचने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान मौका पाकर चालक पिकअप लेकर फरार हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि चालक की कोशिश ज्यादा देर सफल नहीं हो सकी। भागते समय पिकअप पास के एक खेत में फंस गई। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और वाहन को फिर कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा करा दिया। एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद