फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The district's electricity supply was restored after the storm.

Rampur News: आंधी-तूफान के बाद जिले की बिजली व्यवस्था हुई बहाल

Tue, 02 Jun 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The district's electricity supply was restored after the storm.
रामपुर। जिले में तीन दिन से जारी तेज आंधी और तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पटरी पर आ गई है। सबसे अधिक प्रभावित स्वार और मिलक क्षेत्र रहे, जहां पेड़ गिरने और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के करीब 200 गांवों में कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए थे, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार रात बिजली विभाग की टीमें फाल्ट तलाशने और व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं। करीब रात 11 बजे स्वार और मिलकखानम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शहर में भी पनवड़िया की 33-11 लाइन टूट गई थी, जिससे पुराना गंज, सिविल लाइंस, घेर मियां खां, घेर सलामत खां, जेल रोड, डूंगरपुर, काशीराम कॉलोनी, आसरा कॉलोनी और पहाड़ी गेट क्षेत्र की बिजली प्रभावित हुई थी। देर रात तक सभी इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र चौहान ने बताया कि रात तक सभी क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed