फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The district will not be vaccinated against the corona protection of all people above the age of 18 years from today.

जिले में आज से नहीं होगा 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का कोरोना से बचाव को टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The district will not be vaccinated against the corona protection of all people above the age of 18 years from today.
रामपुर। जिले में शनिवार एक मई से 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं होगा। प्रदेश में शुरुआत में कुछ जिलों में ही सांकेतिक रूप से 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें रामपुर शामिल नहीं है। हालांकि 45 साल से अधिक आयु वालों का शनिवार को भी टीकाकरण होगा। शुक्रवार को जिले में 1771 लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिसमें 848 लोगों को पहली डोज और 923 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 52 केंद्रों पर 1771 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 45 से 60 साल आयु तक के 565 लोगों को पहली डोज और 468 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसके साथ ही साठ साल से अधिक आयु वाले 269 लोगों को पहली डोज का टीका और 453 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में शुक्रवार को 6 हेल्थ वर्कर ने पहली डोज और दो हेल्थ वर्कर ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही आठ फ्रंटलाइन वर्कर ने भी पहली डोज का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि एक मई से प्रस्तावित 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम में अभी रामपुर जनपद को शामिल नहीं किया गया है। प्रदेश के कुछ जनपदों में यह सांकेतिक रूप से होगा। रामपुर जनपद में एक मई को भी 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। 18 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को टीका लगाने के संबंध में गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद ही इसे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed