फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The dispute was going on for four months, officers were not alert

Rampur News: चार माह से चल रहा था विवाद, नहीं चेते अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The dispute was going on for four months, officers were not alert
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र के खेमपुर गांव में पानी की टंकी के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने को लेकर विवाद चार माह से चल रहा था। प्रधान अंजुम के पेड़ काटे जाने का समर्थन कर रहा था, जबकि पूर्व प्रधान अकबर अली पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन अधिकारी नहीं चेते और बुधवार को हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में जल निगम की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। टंकी के निर्माण के लिए साप्ताहिक बाजार में ग्राम समाज की जमीन चार माह पहले चिह्नित की गई थी। जमीन चिह्नित होने के बाद से ही यहां लगे पेड़ों को काटने को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से जल निगम के अफसरों के साथ ही प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के सामने अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शिकायत के बाद भी दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद नहीं सुलझा। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और जल निगम की टीम ने पैमाइश कराकर कार्य शुरू करा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को भी राजस्व व जल निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर संघर्ष हो गया, जिसमें एक ग्रामीण की जान चली गई। अगर पुलिस समय रहते ही इस मामले में कार्रवाई करती तो शायद यह वारदात टल जाती। अब अधिकारी मामले को लेकर लीपापोती कर रहे हैं।
विज्ञापन


फायरिंग और पथराव से दहशत में आए ग्रामीण
खेमपुर गांव में प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुए संघर्ष के दौरान पथराव और गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान महिलाएं व बच्चे घरों में दुबक गए। घटना के कई थानों की पुलिस पहुंच गई और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस अधिकारी भी रात तक गांव में ही डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव बुधवार को प्रधान दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान पहले पथराव हुआ और फिर फायरिंग हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में अफरातफरी मच गई। यहां पर हमलावरों ने छतों पर चढ़कर पथराव व फायरिंग शुरू कर दी। पथराव और फायरिंग के दौरान खुर्शीद को गोली लग गई। साथ ही छह लोग घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां हंगामा और फायरिंग करने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रधान के पति फिरोज को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस व पीएसी को भी मौके पर ही तैनात कर दिया गया।

प्रधानी के चुनाव से चल रही थी रंजिश
यह विवाद सिर्फ पेड़ काटने को लेकर ही नहीं है। दोनों पक्षों में चुनाव के समय से रंजिश चली आ रही है। वर्तमान में फिरोज की पत्नी अंजुम खेमपुर गांव की प्रधान हैं। अंजुम ने 2021 में हुए चुनाव में अकबर अली की पत्नी नसीरन को हराकर चुनाव जीता था। उससे पहले नसीरन प्रधान थी। चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।

फायरिंग और पथराव का वीडियो हुआ वायरल
खेमपुर गांव में हुए संघर्ष का वीडियो बुधवार की दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में घायल खुर्शीद को दिखाया गया था। परिवार के लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियों में पथराव होता भी दिख रहा है। पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।


----------
पुलिस ने मंगवाया बुलडोजर
खेमपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद मौके पर पुलिस ने जेसीबी को बुलवा लिया। हालांकि, जेसीबी देर शाम तक गांव में ही खड़ी रही। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों ने सरेंडर न किया तो घरों पर बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed