फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The devotees offered prayers by covering the shrine with a sheet.

Rampur News: अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी दुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The devotees offered prayers by covering the shrine with a sheet.
बिलासपुर में हजरत मासूम शाह मियां की दरगाह पर आयोजित उर्स में भाग लेते लोग। स्रोत नागरिक
बिलासपुर। हजरत सैयद मासूम शाह मियां की दरगाह पर रविवार से तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू हो गया है। रविवार को पहले कुल शरीफ के साथ शुरू हुए उर्स में पहुंचे अकीकतमंदों ने हजरत की दरगाह पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। रात को भी दरगाह पर जलसे का आयोजन हुआ, जिसमें उलमाओं ने तकरीर की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शीरीमियां में खजूरों वाली मस्जिद के निकट हजरत मासूम शाह मियां की दरगाह पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे उर्स शुरू हुआ। नाते पाक पढ़ने के बाद कुराने पाक की तिलावत हुई। इसके बाद पहला कल शरीफ हुआ। इमाम अहमद नबी ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। उर्स के मद्देनजर दरगाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दरगाह के बाहर मेला भी लगा हुआ है। पूरे दिन मेले में लोगों खासकर महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। चाट पकौड़ी की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

अकीदतमंद पूरे दिन चादरपोशी करते देखे गए। रात को दरगाह पर जलसे का आयोजन हुआ, जिसमें उलमाओं ने तकरीर की। उर्स के सदर नजमी खां ने बताया कि उर्स मंगलवार तक चलेगा। व्यवस्था में सैयद फैजान मियां, सैयद अब्बास मियां, सांसद प्रतिनिधि अथर अली खान, इंशाल्लाह खान, शहंशाह उल्ला खां, नजमी खान, मंसूर खान, सखावत अली राही, अब्दुल रहमान खान, युसूफ खान, असलम खान, अब्दुल्ला खान, अदीब खान, शादाब मियां आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed