{"_id":"687e8d2264ff97401f0f6126","slug":"the-deadline-is-over-there-is-no-healing-on-the-wounds-of-72-roads-rampur-news-c-282-1-rmp1001-149905-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मियाद खत्म, 72 सड़कों के जख्मों पर नहीं मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मियाद खत्म, 72 सड़कों के जख्मों पर नहीं मरहम
Tue, 22 Jul 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मानसून से पहले 72 सड़काें पर पैचवर्क का काम मियाद खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। बारिश होने पर सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया है। आलम यह है कि वाहन हिचकोले खा रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसी स्थिति में अब अधिकारी मौसम बदलने का इंतजार कर रहे हैं।
हर साल मानसून से पहले डीएम की एक समीक्षा बैठक होती है, जिसमें विभागों को सभी तैयारियां मुकम्मल रखने को कहा जाता है, लेकिन विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनने में इतनी देरी हो जाती है कि फिर तैयारियां धरी रह जाती है। जिले के 72 सड़कों को चिह्नित कर 3.75 करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त कराने लक्ष्य था, पीडब्ल्यूडी को जून माह तक सड़कों का पैचवर्क करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन समय सीमा समाप्त हो चुकी है और अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है।
रामपुर में पीडब्लूडी को पहले से निर्देश दिए गए थे और उस पर विभाग ने सड़कों को चिन्हित भी किया, लेकिन जब तक प्रस्ताव ऊपर गया, तब तक मानसून सिर पर आ गया। नतीजा, अब जो पहले पैचवर्क कराए थे वह तो पहली बारिश में धुल गए। जबकि नए पैच वर्क के लिए अब बारिश में नहीं हो सकता। ऐसे में अब विभाग के पास इंतजार के सिवाय कुछ नहीं। यही नहीं अब दूसरे सोमवार से कांवडियों की संख्या भी ज्यादा जुटना शुरू हो गई है और बारिश भी तेजी से हो रही है, जिससे अब उनको भी सड़कों पर सावधानी से देखभाल कर गुजरना पड़ रहा है।