फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The couple tried to commit suicide by consuming poison

Rampur News: जहर खाकर दंपती ने की जान देने की कोशिश

Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The couple tried to commit suicide by consuming poison

विज्ञापन
केमरी। कस्बा निवासी एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
यह वारदात थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी दंपती ने बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों में खलबली मच गई। आननफानन परिजनों ने दोनों को रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसको कहीं और ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन महिला को रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि अभी तक दंपती के जहरीले पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि अभी तक उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed