{"_id":"6546a2cc7fc28e02a10a5fa9","slug":"the-city-was-divided-into-three-sectors-for-diwali-rampur-news-c-282-1-rmp1001-9511-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिवाली को लेकर शहर को तीन सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिवाली को लेकर शहर को तीन सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। दिवाली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शहर को तीन सेक्टरों में बांट दिया है। साथ ही बाजारों में सुरक्षा प्रबंध कड़े रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इससे पहले छोटी दिवाली और धनतेरस का भी त्योहार मनाया जाना है। दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि दिवाली को लेकर नगर क्षेत्र के भीड़ वाले बाजार यथा बापू मॉल, बाजार सर्राफा, बर्तन बाजार, मिस्टन गंज एवं सिविल लाइन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही जिले में सभी तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदारों को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने अफसरों को भ्रमण पर रहने के साथ ही बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी इंतजाम करने के आदेश जारी किए हैं।
-- -- -- -- -- --
कहां किसकी तैनाती
गंज- उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जगमोहन गुप्ता
सिविल लाइन-तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार चौरसिया
शहर कोतवाली- नायब तहसीलदार सदर संजय कुमार
000
पथ प्रकाश व्यवस्था रखें दुरुस्त
रामपुर। जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों व डीपीआरओ को कहा कि सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबंध समय पूर्व कराना सुनिश्चित करें। कहा कि दिवाली को लेकर सफाई अभियान चलाया जाए साथ ही पेयजल व पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
0000
कंट्रोल रूम भी बनाया
रामपुर। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम संचालित रहेगा। इसका दूरभाष नंबर -7247833311, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाट्सएप नंबर-9045299525 है। कंट्रोल रूम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक की ड्यूटी 10 से 12 नवंबर तक कंट्रोल रूम में प्राप्त हाेने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए लगाई गई है।