{"_id":"6a7247a863013499a30a0a05","slug":"the-cbi-got-the-age-certificates-of-the-minor-victims-verified-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177125-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीबीआई ने नाबालिग पीड़िताओं के आयु प्रमाणपत्रों का कराया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीबीआई ने नाबालिग पीड़िताओं के आयु प्रमाणपत्रों का कराया सत्यापन
Wed, 05 Aug 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई टीम ने रामपुर में नाबालिग पीड़िताओं की उम्र की पुष्टि के लिए उनके आयु प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया है। इसके अलावा परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। टीम मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है।
सीबीआई की टीम ने 30 जुलाई को स्वार पहुंचकर आरोपी अली रजा के घर छापा मारा था। इस दौरान कस्बा निवासी आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लेकर उनकी फोरेंसिक जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया कि बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल फोन से बनाए गए थे, जबकि लैपटॉप के जरिए उन्हें कथित तौर पर पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड किया गया था।
प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने 31 जुलाई को दोबारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में रामपुर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच एजेंसी अब तक आरोपी से जुड़े करीब दर्जनभर लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, सीबीआई सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के साथ दर्ज बयानों का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी अपनी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में नाबालिग पीड़िताओं के परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब उनकी उम्र से संबंधित प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराया गया है। सीबीआई टीम फिलहाल रामपुर में ही डेरा डाले हुए है।