फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The brilliant students of Rampur succeeded in JEE Main.

Rampur News: जेईई मेन में सफल हुए रामपुर के मेधावी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
The brilliant students of Rampur succeeded in JEE Main.
रामपुर। शहर के पांच छात्रों ने जेईई मेन में सफलता हासिल की है। इनमें डीएमए के सुयश अग्रवाल का 99 पर्सेंटाइल आया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद सफल परीक्षार्थियों के परिवार में खुशी का माहौल है। जेईई मेन के परिणाम में रामपुर के कई मेधावी सफल हुए हैं। दयावती मोदी अकादमी के चार छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। डीएमए के सुयश को 99 पर्सेंटाइल मिला। उनके पिता योगेश अग्रवाल और मां शोभना अग्रवाल ने खुशी जताई। इसके अलावा आदित्य राज ने 98.85 पर्सेंटाइल हासिल किया। आदित्य के पिता राजकुमार और मां रजनी बाला ने बेटे के सफलता पर खुशी जताई। शिवांश पाठक को 96.87 पर्सेंटाइल मिला। उनके पिता राजेश कुमार शर्मा और मां विमला शर्मा ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। हर्ष यादव को 95.73 पर्सेंटाइल मिला। उनके पिता राजेश कुमार और मां रजनी देवी बेटे की उपलब्धि पर खुश हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन तोमर ने सभी को शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण करने वाली गौरी चिरंजीव ने 96 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिकल की। उनके पिता चिरंजीव गुड्डू ने बताया कि गौरी ने जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी की थी। अब पूरा फोकस जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए है, जो आगामी 26 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed