फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The bridge on Jauhar University Road is closed, making the journey from Tanda to the district headquarters difficult.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी मार्ग का पुल बंद, टांडा से जिला मुख्यालय का सफर हुआ मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The bridge on Jauhar University Road is closed, making the journey from Tanda to the district headquarters difficult.
टांडा। लालपुर स्थित कोसी नदी पुल के पास जौहर विश्वविद्यालय के पीछे से गुजरने वाला मार्ग मरम्मत कार्य के चलते पिछले एक माह से अधिक समय से बंद है। यह मार्ग टांडा से रामपुर का सबसे सुगम और छोटा रास्ता है, जिससे दूरी 22 किलोमीटर रह जाती है।
विज्ञापन


मार्ग बंद होने के कारण अब लोगों को अलीनगर-बेनजीर होते हुए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि माल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं व वादकारियों को अदालती पेशियों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य तेज कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन


लोगों के बयान


फर्म के कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के प्रतिदिन चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन अब एक माह से अधिक समय से पुल बंद होने के कारण रामपुर आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान सिकंदर, अकाउंटेंट

रामपुर माल भेजना और लाना दूभर हो गया है। अतिरिक्त पैसे और समय लग रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
मोहम्मद सलमान, व्यापारी

पुल बंद होने से गांवों के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए रामपुर आना-जाना काफी कठिन हो गया है। किसानों को खाद-बीज, दवा और अन्य जरूरी सामान लाने में अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है।
मोहम्मद आजम, किसान नेता

प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।
हाजी मोहम्मद शकील, व्यापारी नेता
--------------

क्या बोले अधिकारी

पुल पर मेस्टिक का कार्य चल रहा है, जो केवल रात के समय में किया जाता है। बहुत जल्द कार्य पूरा कर पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
अभिषेक, एई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed